बीएमसी चुनाव को लेकर मतदान जारी
BMC elections: महाराष्ट्र में मुंबई की बीएमसी चुनाव को लेकर 227 सीटों में से 201 पर रुझान आ गए हैं। बीजेपी पहले बार बीएमसी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसने चुनाव में 86 सीटों पर बढ़त ली है जबकि शिवसेना यूबीटी 63 सीटों पर आगे रहकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। अब तक चुनाव में शिवसेना 28, कांग्रेस, 9, मनसे 6 और एनसीपी (एसपी) ने 1सीट पर बढ़त बनाई है।
बीएमसी में 227 वार्ड हैं। मेयर बनाने के लिए 114 सीट चाहिए। अविभाजित शिवसेना ने देश के सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी पर 25 सालों तक राज किया है। अब तक के रुझान में बीजेपी और शिवसेना सरकार स्पष्ट रूप से सरकार बनाती दिख रही है।
नगर निकाय चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का फैक्टर नहीं चला। इन चुनावों में मराठी मानुष की बात करने वाले और मंच से मराठी अस्मिता की हुंकार भरने वाले राज ठाकरे को जनता ने इस चुनाव में पूरी तरह से नकार दिया है। इस तरह से कहें तो चुनाव से पहले साथ आए ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी पूरी तरह से फेल हो गई है। तभी 22 शहरों में राज ठाकरे की मनसे फेल हो गई है।
मुंबई महानगरपालिका में बीजेपी को मिली जीत के बाद मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फोन पर अमित साटम से बातचीत कर मुंबई में पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताई।
बीएमसी के वार्ड 185 में कांग्रेस से BJP में शामिल हुए रवि राजा चुनाव हार गए। रवि राजा, पिछले कार्यकाल में कांग्रेस के नेता थे।
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा 'सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। ह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है।
ओवैसी की पार्टी का पहला उम्मीदवार बीएमसी में चुनाव जीत चुका है। इरशाद खान वार्ड 135 से जीत दर्ज कर चुके हैं. वार्ड 134 से AIMIM की महजबीन अतीक अहमद जीत गई हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: शुरुआती रुझानों में BJP को 1019 सीटों पर बढ़त; नागपुर, मुंबई और सोलापुर में भी आगे
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…