News Latest

ऑस्ट्रेलियाई PM के आवास को मिली बम से उड़ाने की धमकी! तुरंत आवास को कराया गया खाली

Australian PM official residence Got Bomb Threat: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद आधिकारिक आवास को तुरंत खाली कराया गया और जांच की गई। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं है और सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरत रही हैं।

आवास की 3 घंटे तक चली जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ‘द लॉज’ को घेर लिया और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली। करीब तीन घंटे तक चली जांच के बाद रात 9 बजे के बाद प्रधानमंत्री को वापस आवास पर लौटने की अनुमति दी गई। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि “पूरी जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला” और आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है।

कमिश्नर क्रिसी बैरेट का आया बयान

कमिश्नर क्रिसी बैरेट के मुताबिक, पिछले साल के अंत से अब तक ऐसे मामलों में 20 से ज्यादा लोगों पर आरोप लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम देख रहे हैं कि व्यक्तिगत नाराजगी और गुस्से के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ लोग ऑनलाइन धमकी देते हैं और फिर असल जिंदगी में उसे अंजाम देने की कोशिश भी करते हैं।” हालांकि इस ताजा मामले में कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Anamika Anand

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

23 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago