Rashmika Vijay Wedding
Rashmika Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी से पहले की रस्मों में व्यस्त हैं। बता दें कि उदयपुर में पूल गेम्स से लेकर खास जापानी डिनर तक कई इवेंट्स का आयोजन किया गया, जिसकी झलकियां दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। अब शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की जानकारी भी सामने आई है।
शादी से पहले दोनों के घरों को रोशनी और सजावट से खास रूप से सजाया गया है। मंगलवार सुबह विजय के भाई आनंद देवरकोंडा और उनके बचपन के दोस्त हैदराबाद से उदयपुर के लिए रवाना हुए। शादी में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख मेहमानों में निर्देशक थारुन भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा, स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा और अभिनेता-निर्देशक राहुल रविंद्रन शामिल हैं। इसके अलावा अभिनेत्री आशिका रंगनाथ भी इस समारोह में आने की संभावना है।
बता दें कि रश्मिका और विजय की मुलाकात 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों को 2019 में आई फिल्म डियर कॉमरेड में देखा गया। रश्मिका ने 2017 में अपने फिल्म 'किरिक पार्टी' के को-स्टार रक्षित शेट्टी से सगाई की थी, लेकिन 2018 में उन्होंने इसे तोड़ दिया। वहीं विजय के बारे में अफवाहें थीं कि वह बेल्जियम की एक महिला को डेट कर रहे थे, जो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई।
फैन्स इस कपल की शादी देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की प्री-वेडिंग रस्मों की झलकियां और मेहमानों की लिस्ट साझा होने के बाद उत्सुकता और बढ़ गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस शानदार समारोह में कौन-कौन शामिल होंगे और शादी का जश्न किस अंदाज में मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: एक ही दिन में दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे रश्मिका-विजय, इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…