चंडीगढ़ आईडीएफसी ब्रांच फ्रॉड के आरोपी
IDFC First Bank Fraud Case: चंडीगढ़ की IDFC First Bank शाखा में घोटाला मामले में हरियाणा विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को दबोचा। इन आरोपियों में मास्टरमाइंड रिभव ऋषि अभय, स्वाति सिंगला और अभिषेक सिंगला शामिल हैं। बता दें कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये के घोटाले के कारण निवेशकों की संपत्ति में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की भारी गिरावट आई।
यह घोटाला तब सामने आया जब हरियाणा सरकार से जुड़ी संस्थाओं ने बैंक खातों में दर्ज वास्तविक राशि और रिकॉर्ड में दर्ज राशि में विसंगति की शिकायत की। परिणामस्वरूप, सोमवार को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर 20% गिर गए और लोअर सर्किट तक पहुंच गए, क्योंकि यह पता चला कि कथित गबन बैंक की पूरी तिमाही आय से भी अधिक है।
इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सिर्फ पैसा वापस आना काफी नहीं है। यह भी सामने आना चाहिए कि इसके पीछे कौन-कौन जिम्मेदार है और पैसा आखिर गया कहां। कांग्रेस नेता बीबी बत्रा ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती और यह बताना होगा कि जनता का पैसा कैसे और कहां इस्तेमाल हुआ।
ये भी पढ़ें: Haryana Bank Fraud: हरियाणा के सरकारी बैंक खातों में हेराफेरी, चार कर्मचारी सस्पेंड
Haryana News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल तेज, सरकार को 20 फरवरी तक अल्टीमेटम
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…