UN Resolution on Ukraine Approved: रूस-यूक्रेन युद्ध को तत्काल रोकने के प्रस्ताव पर यूएन की महासभा में वोटिंग हुई। इस दौरान 170 देशों को शामिल होना था। प्रस्ताव के पक्ष में 107 देशों ने वोट किया और 12 देशों ने विरोध में वोट किया। वोटिंग से 51 देशों ने परहेज किया। वहीं, भारत ने एक बार फिर अपनी पुरानी रणनीति को बरकरार रखते हुए वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
यूएन की महासभा में रुस-यूक्रेन युद्ध तत्काल रोकने की वोटिंग में भारत के अलावा चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, बहरीन, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका समेत प्रमुख देशों ने भी मतदान से दूरी बनाई।
प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए अपनी अपील को दोहराया गया। प्रस्ताव में युद्धबंदियों के पूर्ण आदान-प्रदान, गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों की रिहाई और जबरन स्थानांतरित या निर्वासित किए गए सभी नजरबंदों और नागरिकों की वापसी की मांग शामिल थी।
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…
PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…
Darbhanga Silver Robbery BJP Leader: बिहार के दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट का…