Breaking

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां हुईं अलर्ट

Chandigarh Schools Bomb Threat: चंडीगढ़ के कई निजी स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी इमेल के जरिए दिए गए हैं। हालांकि, इस सूचना के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया। साथ ही बच्चों और स्टाफ को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला। जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ, मेरठ समेत यूपी के 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान

इन स्कूलों में सुरक्षा टीमें हुईं अलर्ट

धमकी के ईमेल मिलने के बाद डीपीएस स्कूल, संत कबीर स्कूल और सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूलों में पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एम्बुलेंस को स्कूलों में भेजा गया। इसके बाद0 पूरे स्कूल परिसर को खाली करवाकर हर कक्षा, कार्यालय, लैब और सार्वजनिक स्थान की गहन तलाशी ली गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

धमकियों से छात्र और अभिभावकों में भय

बम की धमकियां मिलने से छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रशासन में चिंता बढ़ गई है। पुलिस पहले के मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं इन घटनाओं के पीछे कोई एक व्यक्ति या संगठित गिरोह तो नहीं है। प्रशासन ने साफ कहा है कि सुरक्षा इंतजाम और कड़े किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के 2 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट

Anamika Anand

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

25 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

59 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago