दिल्ली/NCR

सांसों पर संकट: दिल्ली-NCR जहरीले धुंध के शिकंजे में, 4 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत

Delhi-NCR AIQ: दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहर बन चुकी है। रविवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 पर पहुंच गया यानी 'बहुत खराब' स्तर पर। कमजोर हवाओं ने प्रदूषक कणों को फंसा दिया, जिससे आसमान में जहरीला स्मॉग छा गया। पीएम 2.5 का स्तर 189.6 और पीएम10 का स्तर 316 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इससे सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, खांसी और अस्थमा जैसे रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अब 4 नवंबर तक राहत की उम्मीद नहीं है।

क्यों नहीं छंट रहा धुंध का परदा?

दिल्ली की हवा में जहर घोलने वाले मुख्य कण हैं पीएम 2.5 और पीएम 10। पीएम 2.5 बेहद सूक्ष्म होते हैं, जो फेफड़ों के अंदर तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि पीएम 10 अपेक्षाकृत बड़े होते हैं। रविवार को हवा की रफ्तार सिर्फ 8 किमी प्रति घंटा रही। इतनी धीमी हवाएं प्रदूषकों को फैलाने में नाकाम रहती हैं। एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के अनुसार, जब वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से नीचे चला जाए, तो हवा में जहरीले कण जम जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, साथ ही 75% नमी दर्ज की गई यही परिस्थितियां प्रदूषण को और गहरा बना रही हैं।

NCR का हाल भी बेहाल

गाजियाबाद का AQI 351, गुरुग्राम 357, नोएडा 348, ग्रेटर नोएडा 340 और फरीदाबाद 215 रहा। दिल्ली के वाजिरपुर स्टेशन पर यह आंकड़ा 413 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

स्वास्थ्य पर खतरे की घंटी

डॉक्टरों के अनुसार, इतने उच्च प्रदूषण स्तर पर सांस से जुड़ी बीमारियां, दिल की समस्याएं और फेफड़ों की सूजन का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है।

क्या करें बचाव के लिए?

घर से कम निकलें, एन95 मास्क लगाएं, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। ज्यादा पानी पीएं और फल-सब्जियां आहार में शामिल करें। सरकारें आपात कदम उठा रही हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलेगा, दिल्ली की सांसें यूं ही घुटती रहेंगी।

ये भी पढ़े : Women’s WC: भारत बना महिला क्रिकेट विश्व विजेता, मैदान में छाया जश्न का माहौल, 52 साल बाद इतिहास रचा !

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago