टेक

बजट -फ्रेंडली Infinix का गेमिंग स्मार्टफोन, 20 हजार से भी कम कीमत

Infinix Gaming Smartphone:  Infinix ने भारत में अपना नया बजट-फ्रेंडली गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है – Infinix GT 30 5G+. यह फोन कंपनी के Cyber Mecha Design 2.0 के साथ आता है और पीछे व्हाइट LED लाइटिंग दी गई है। इसके साथ GT Shoulder Triggers भी मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल गेमिंग कंट्रोल या कस्टम फंक्शन सेट करने के लिए किया जा सकता है।

गेमर्स के लिए फोन में GT Shoulder Triggers हैं, जिन्हें गेमिंग कंट्रोल, कैमरा शटर या वीडियो प्लेबैक के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। यह BGMI में 90fps तक सपोर्ट करता है और XBoost AI Enhancements जैसे Magic Voice Changer, Zone Touch Master और Esports Mode के साथ आता है। फोन में 6-लेयर 3D वेपोर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान गर्मी कम होती है।

फोन में ऐसे फिचर्स

  • Folax AI Voice Assistant
  • AI Note
  • AI Gallery
  • AI Writing Assistant
  • Google Circle to Search

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C, UltraLink कनेक्टिविटी, और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Infinix GT 30 5G+ का प्राइस

इस स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹19,499 में और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 में मिलेगा। यह तीन रंगों में लॉन्च हुआ है – Blade White, Cyber Green और Pulse Blue। फोन की बिक्री 14 अगस्त से Flipkart और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

ये भी पढ़े : BP कंट्रोल करने में रामबाण है छोटी इलायची, बिना साइड इफेक्ट्स देती है जबरदस्त फायदा – जानें कैसे

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

17 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

23 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

41 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago