Breaking

CBSE 12वीं मैथ का पेपर आया विवादों में, छात्र का दावा- क्यू आर कोड स्कैन करने पर प्ले हो रहा है इंग्लिश गाना; बोर्ड का आया रिएक्शन

CBSE Maths Paper QR Code Leads To Rickroll: सीबीएसई का एग्जाम पेपर एक बार फिर विवादों में है। सोमवार को सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के मैथ का पेपर आयोजित किया। एग्जाम के बाद छात्रों ने पेपर पर छपे क्यू आर कोड को स्कैन किया, जिसके बाद यू ट्यूब पर इंग्लिश गाना प्ले होना बताया जा रहा है। इससे छात्रों और अभिभावकों के बीच एग्जाम पेपर की प्रमाणिकता को लेकर सवाल उठा जा रहे हैं। बढ़ते विवाद के बीच अब बोर्ड ने बयान जारी किया है। गौरतलब है, इससे पहले सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 10वीं-12वीं के छात्रों से IIT-JEE लेवल के सवाल पूछे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल डाली गई थी।

कई छात्रों ने क्यू आर कोर्ड पर इंग्लिश गाने की दी जानकारी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई छात्रों ने एग्जाम पेपर के क्यू आर कोड पर सवाल उठाए। छात्रों का कहना है कि इसे स्कैन करने पर किसी वेबसाइट या पढ़ाई से जुड़े कंटेंट की जगह एक म्यूजिक वीडियो चलने लगा, जो की एक मशहूर गाना है उसका टाइटल ट्रैक “Never Gonna Give You Up” था।

बोर्ड ने क्या कहा

सीबीएसई बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि गणित का प्रश्नपत्र पूरी तरह असली है और इसकी सुरक्षा में किसी भी तरह का समझौता नहीं हुआ है। बोर्ड के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें प्रश्नपत्र की प्रामाणिकता पर कोई संदेह नहीं पाया गया। साथ ही सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

ये भी पढ़ें: ‘न्यायपालिका में करप्शन’ चैप्टर पर NCERT ने बिना शर्त मांगी माफी, सुप्रीम कोर्ट ने किताब पर लगाया था बैन

Anamika Anand

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

8 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

38 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago