Cover Story Top

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग आया तो क्या करेंगे? ओम बिरला ने बताया

Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की ओर से नया महाभियोग प्रस्ताव आता है, तो उस पर नियमों और प्रक्रियाओं के तहत विचार किया जाएगा। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात कही है। विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। पिछले दो हफ्तों में देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए हैं।

पहले भी दो बार दिया जा चुका है नोटिस

ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पहले भी दो बार उठ चुकी है। पहली बार 12 मार्च को लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सांसदों के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिया गया था। हालांकि, लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने इसे खारिज कर दिया था। दूसरी बार दिया गया नोटिस अभी राज्यसभा में लंबित है। ओम बिरला ने कहा कि यदि नया नोटिस आता है, तो उसकी जांच निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में प्रक्रिया स्पष्ट है।

CEC को हटाने के लिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया

संविधान के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी प्रक्रिया के तहत पद से हटाया जा सकता है, जो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाने के लिए अपनाई जाती है। इसके लिए संसद के दोनों सदनों में निर्धारित विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित होना जरूरी है। प्रस्ताव का आधार साबित कदाचार या अक्षमता होना चाहिए।

जांच समिति कैसे करती है आरोपों की पड़ताल

‘जज (जांच) अधिनियम, 1968’ के तहत, प्रस्ताव स्वीकार किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष या राज्यसभा सभापति तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करते हैं। इसमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश या भारत के मुख्य न्यायाधीश, किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और एक प्रख्यात विधिवेत्ता शामिल होते हैं। समिति आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपती है। यदि रिपोर्ट में आरोप साबित नहीं होते, तो प्रस्ताव पर आगे कार्रवाई नहीं की जाती। आरोप साबित होने पर रिपोर्ट और प्रस्ताव संसद के संबंधित सदन या सदनों में विचार के लिए रखे जाते हैं।

दोनों सदनों की मंजूरी के बाद आगे क्या होगा

यदि संसद के दोनों सदन निर्धारित बहुमत से प्रस्ताव पारित कर देते हैं, तो उसी सत्र में राष्ट्रपति से संबंधित पदाधिकारी को हटाने का अनुरोध किया जाता है। इस प्रक्रिया में दोनों सदनों की मंजूरी जरूरी होती है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त या अन्य चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति को लिखित इस्तीफा देकर अपना पद छोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब के दमाम एयरपोर्ट पर हमला, एक विदेशी नागरिक की मौत और 8 घायल

Lavanya Dayal

Recent Posts

प्रेग्नेंसी में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे और नुकसान, डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी

Pregnancy Diet Tips: गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल…

14 minutes ago

‘प्रियंका गांधी का राहुल से भरोसा उठ गया है’, रेहान वाड्रा विवाद पर BJP का हमला

Rehan Vadra Art Exhibition: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की आर्ट…

39 minutes ago

छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में खौफनाक हादसा, 1600 डिग्री गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, VIDEO आया सामने

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित जेडी स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे का…

1 hour ago

हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, वनडे क्रिकेट में रच दिया इतिहास

Fastest ODI Double Century: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में…

2 hours ago

संयुक्त राष्ट्र में गूंजी जमुई की आवाज, सांसद अरुण भारती ने शांति निर्माण पर रखा भारत का पक्ष

Arun Bharti United Nations Speech: बिहार के जमुई से लोकसभा सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी…

2 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर में बढ़ी ब्रह्मोस मिसाइल की मांग, CEO का बड़ा खुलासा

BrahMos Missile Global Demand: ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल इस्तेमाल के…

2 hours ago