देश

Centenary celebrations of RSS : PM Modi ने डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का किया जारी

Centenary celebrations of RSS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विशेष डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संघ ने असंख्य लोगों के जीवन को दिशा और उद्देश्य दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि, “भारत सरकार ने संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा की स्मृति में विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया है। इस सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह अंकित है, वहीं दूसरी ओर सिंह और वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि उकेरी गई है।”

संघ की सेवा भावना को किया नमन

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसे ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिला। उन्होंने लाखों स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजयादशमी की शुभकामनाएं

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महानवमी की बधाई भी दी और कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक पर्व है।

ये भी पढ़े – RBI MPC Repo Rate : रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा, लेकिन RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ रेट का अनुमान

“संघ भारत की अनादि चेतना का अवतार”

मोदी ने कहा कि विजयादशमी जैसे पावन पर्व पर ही 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। यह केवल संयोग नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन राष्ट्र चेतना का पुनर्जागरण था। उन्होंने कहा, “संघ उस शाश्वत परंपरा का आधुनिक रूप है, जो हर युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए स्वरूप में सामने आती रही है। आज का संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है।”

Shweta Gupta

Recent Posts

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

6 minutes ago

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

1 hour ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

2 hours ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

2 hours ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago