CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत !
CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर संभाग प्रवास के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य में नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों का सरकार लाल कालिन पर मुख्यधारा में स्वागत कर रही है। लेकिन जो नक्सली नहीं आएंगे, उनके खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज कार्रवाई की जाएगी।
इतना ही नहीं नक्सलवादियों को चेतावनी देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि एक मिनट के लिए भी किसी को भी विश्राम करने का समय नहीं है। नक्सलियों के खिलाफ फिर से ऑपरेशन लॉन्च किए जाएंगे। जवानों के भुजाओं की ताकत के आधार पर ही निर्णय हो रहा है।
जानकारी केलिए बता दें कि उप मुख्यमंत्री शर्मा बीजापुर और सुकमा के दौरे पर पहुंचे थे।यहां पहुंचते ही उन्होंने आत्म समर्पण करने वाले सभी माओवादियों से मुलाकात की, साथ ही शासन की तरफ से किए जा रहे पुनर्वास करने वाले माओवादियों के लिए रोजगारमुखी कार्यों को भी देखा। इसी दौरान जगदलपुर में मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपनी बात रखी साथ ही राज्य में बेहतर सुरक्षा और शिक्षा की बात की।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते कई महिनों से छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में नक्सलवाद पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर ही है। जिसके लिए शासन और प्रशासन दोनों ही मिलकर काम कर रहे हैं। और नक्सवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दे रहे हैं, और नक्सलवादी सरकार का साथ नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: कूड़े के ढेर में छिपा ‘खजाना’: कर्नाटक की महिला भिखारी के पास से बरामद हुए लाखों रुपये, गिनते-गिनते लोगों के उड़े होश
इन्हीं सारी बातों को ध्यान में रखते हुए बस्तर संभाग प्रवास के दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने सारी महत्वपूर्ण बातें कहीं, साथ ही नक्सलवादियों को खुलेआम चेतावनी दी।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…