बिहार चुनाव

चंदन मिश्रा मर्डर केस: पुलिस-शूटर मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 3 गिरफ्तार, हथियार बरामद

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा मर्डर केस में बिहार पुलिस को मंगलवार सुबह बड़ी सफलता मिली। भोजपुर जिले में बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में दो शूटरों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों घायल हो गए। उनकी पहचान बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें मौके से ही पकड़ लिया, जबकि एक अन्य आरोपी अभिषेक कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।

गोली लगने से घायल हुए शूटर

पुलिस के मुताबिक, बलवंत को हाथ और पैर में गोली लगी है, जबकि रवि रंजन की जांघ में गोली लगी। मुठभेड़ सुबह करीब 6:25 बजे हुई। दोनों घायल बदमाशों को तुरंत बिहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में दोनों ने चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पारस अस्पताल में की थी हत्या

बता दें कि 17 जुलाई को चंदन मिश्रा की हत्या पटना के पारस अस्पताल में की गई थी। वह बक्सर का एक बदनाम गैंगस्टर था और मेडिकल पैरोल पर इलाज के लिए भर्ती था। पांच हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर दिनदहाड़े उस पर फायरिंग की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मुठभेड़ में बरामद हुए हथियार

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान शूटरों ने 7 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को घायल कर पकड़ा। मौके से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक मैगजीन बरामद की गई है। बलवंत पारस अस्पताल में तीसरे नंबर पर भर्ती था, जबकि टोपी लगाए रवि रंजन पांचवें नंबर पर था।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, नीशु खान, भीम और हर्ष को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। अब बलवंत, रवि रंजन और अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद इस केस में कुल 8 लोगों को पकड़ा जा चुका है।

हत्या के पीछे शेरू सिंह गैंग का शक

पुलिस को शक है कि इस मर्डर केस के पीछे शेरू सिंह गैंग का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

ये भी पढें : बिहार में SIR…ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का दावा, मानसून सत्र में किन मुद्दों पर मच सकता है सियासी संग्राम

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

11 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

30 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

56 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

57 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago