Breaking

Sharda University Suicide Case : डीन और एचओडी पर गिरी गाज, चारों प्रोफेसर सस्पेंड

Sharda University Suicide Case : शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University) में बीडीएस की छात्रा ज्योति की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को डीन और HOD समेत चार अन्य प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले दो प्रोफेसरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जो पहले से ही सस्पेंड थे।

फैकल्टी पर गंभीर आरोप

गुरुग्राम की रहने वाली बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने शुक्रवार की शाम शारदा यूनिवर्सिटी के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में फैकल्टी द्वारा मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस घटना के बाद से न्याय की मांग को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। प्रियंका गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ज्योति के लिए न्याय की मांग की है।

डीन-एचओडी समेत 4 प्रोफेसर सस्पेंड

छात्रा के पिता ने डीन समेत छह नामजद व्यक्तियों और कुछ अज्ञात स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस की तत्काल कार्रवाई में महिला प्रोफेसर सैरी वर्मा और प्रोफेसर महेश सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब नई कार्रवाई में शारदा विश्वविद्यालय के निदेशक पीआर डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि HOD प्रोफेसर आशीष चौधरी, डीन प्रोफेसर एम सिद्धार्थ, प्रोफेसर अनुराग और प्रोफेसर सुरभि को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

सुसाइड केस में डीन और एचओडी बाहर

इस संवेदनशील घटना की जांच प्रो वाइस चांसलर की अध्यक्षता में गठित कमेटी कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, छात्रा ज्योति को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च की घोषणा करने वाले NSUIछात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर और उनके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद सोमवार को प्रस्तावित कैंडल मार्च का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

छात्र की मौत पर बड़ा एक्शन

ADCP सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की कमेटी ने जांच के लिए पांच दिन का समय लिया है। पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है और घटना के समय की CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच की जा रही है। छात्रा की आत्महत्या की घटना के बाद परिजनों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने लगभग 16 घंटे तक प्रदर्शन किया था। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए विश्वविद्यालय में अभी भी पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद से मीडिया के प्रवेश पर लगी पाबंदी भी जारी है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago