Exam Paper Leak Case: एनएसयूआई के पदाधिकारी शांतनु ने दावा किया है कि 14 मार्च को होने वाली 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। उनके मुताबिक 13 मार्च की रात करीब 2:41 बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप में हाथ से लिखे 15 सवाल साझा किए गए। इसके महज दो मिनट बाद, यानी 2:43 बजे उसी नंबर से एक और संदेश भेजा गया, जिसमें लिखा था “इसे भी देख लेना।”
इस मामले को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय पहुंचकर घेराव करने की तैयारी में हैं। संगठन ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यह साफ हो सके कि प्रश्नपत्र लीक होने के पीछे किन लोगों की भूमिका है।
वॉट्सऐप ग्रुप में साझा किए गए प्रश्न पत्र के सवाल ही अगले दिन 14 मार्च को हुई हिंदी की परीक्षा में लगभग उसी क्रम में पूछे गए। संगठन का कहना है कि इससे साफ संकेत मिलता है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। इस घटना के बाद परीक्षा की पारदर्शिता और पूरी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…