CJP School Protest Maharashtra: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में Cockroach Janta Party (CJP) और ग्रामीणों के धरने के बाद स्थानीय जिला परिषद स्कूल के प्रिंसिपल को पद से हटा दिया गया। CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने मंगलवार को वीडियो संदेश में इसे बड़ी जीत बताया। उन्होंने यह जीत अब्दुल और उनके पिता को समर्पित की, जिनकी पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने के बाद कथित हमले में मौत हुई थी। दिपके के मुताबिक, प्रिंसिपल कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल आते थे। CJP ने दो अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती और छात्रों के लिए बेंच की भी मांग की है। मांगें पूरी होने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
15 अगस्त से शुरू अभियान में दिपके ने अपने गांव संतुक पिंपरी के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया था। वहां पानी, पीने के पानी, बेंच, गंदे शौचालय और टूटी खिड़कियों जैसी समस्याएं मिलीं। इसके बाद ग्राम पंचायत ने खिड़कियों और खराब CCTV बदलने का काम शुरू कराया।
CJP ने 37 दिन के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई को आंदोलन वापस लिया था। प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि ‘सीजन 2’ सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं, बल्कि देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ के जरिए शिक्षा समेत जनता के मुद्दे उठाने का अभियान है।
ये भी पढ़े: AK-47 विवाद के बीच बिहार में बड़ा एक्शन, वरिष्ठ IPS अधिकारी का तबादला
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…