उत्तराखंड

CM Dhami: देहरादून में ‘सांसद खेल महोत्सव’ की शुरुआत, मैदान में नजर आए CM धामी

CM Dhami:  उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आयोजित 'सांसद खेल महोत्सव' में पहुंचे। जहां उन्होंने  खिलाड़ियों और युवा साथियों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें संबोधित करते हुए उन्हें मोटिवेट किया। 'सांसद खेल महोत्सव' के दौरान सीएम खिलाड़ियों का मनौबल बढ़ाते हुए नजर आए।


मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों संग खेली कबड्डी, युवाओं में बढ़ाया उत्साह

बता दें कि सीएम धामी ने ही राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय तपोवन में हो रहे इस सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया, साथ ही सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा सांसद खेल महोत्सव, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है।

उत्तराखंड में शुरू हुए इस खेल महोत्सव को तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुंचाने का है। इसके साथ ही स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना भी है।

खिलाड़ियों में खेलों को लेकर बढ़ाया जोश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। राज्य सरकार भी प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर इतिहास रचते हुए राज्य का गौरव बढ़ाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति भी लागू की गई है।

सीएम धामी ने कही महत्वपूर्ण बात

आगे सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना तथा खेल किट योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार और हिमालय खेल रत्न पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों की योग्यता को भी सम्मानित किया जा रहा है। राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटे को पुनः लागू किया गया है, जिससे हमारे खिलाड़ियों के परिश्रम और कौशल को उचित अवसर और सम्मान मिल सके।

ये भी पढ़ें: कंधमाल में पुल का अभाव, जान जोखिम में डालकर नदी पार करते ग्रामीण

2047 तक पीएम का संकल्प होगा पूरा – नरेश बंसल

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए अनेक कार्यक्रमों सांसद खेल प्रतियोगिता, फिट इंडिया का आयोजन किया जा रहा है।

Sapna Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

30 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

51 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago