तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय शनिवार को पहली बार आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंच सकते हैं. मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा माना जा रहा है, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान विजय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय केंद्र सरकार से तमिलनाडु के लिए लंबित फंड जारी करने और राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग उठा सकते हैं. इसके लिए वह केंद्र सरकार को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंप सकते हैं.
सूत्र यह भी बता रहे हैं कि विजय विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ भी उनकी बैठक होने की संभावना जताई जा रही है.
विजय के इस दौरे को लेकर दिल्ली स्थित तमिलनाडु सरकार के गेस्ट हाउस में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री सुइट, कॉन्फ्रेंस हॉल और अन्य सुविधाओं की मरम्मत और सजावट का काम चल रहा है. तमिलनाडु सरकार के कई अधिकारी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं और व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विजय के स्वागत के लिए पारंपरिक तमिल संस्कृति से जुड़ी विशेष तैयारियां भी की जा रही हैं. हालांकि तमिलनाडु सरकार की ओर से अभी तक इस दौरे और बैठकों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब हाल ही में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेतृत्व में तमिलनाडु में नई सरकार बनी है. विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई, सीपीएम और आईयूएमएल जैसे सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार का गठन किया गया था.
मुख्यमंत्री विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद हाल ही में मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जिनमें कांग्रेस और टीवीके के कई विधायक शामिल हैं.
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…