देश

CNG में भी होगी ब्लेंडिंग, क्या आपकी कार पर पड़ेगा असर? सरकार की पूरी योजना समझें

CNG Biogas Blending: पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद अब सरकार ने CNG में बायोगैस मिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) का उत्पादन बढ़ाना और आयातित फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता घटाना है। योजना वित्त वर्ष 2027 से 2036 तक लागू होगी।

कचरे से बनेगी CBG

CBG को गोबर, फसल अवशेष, म्युनिसिपल और फूड वेस्ट तथा चीनी मिलों के कचरे जैसे ऑर्गेनिक वेस्ट से तैयार किया जाएगा। प्यूरिफिकेशन के बाद इसकी रासायनिक संरचना प्राकृतिक गैस के काफी करीब होती है। इसलिए इसे मौजूदा CNG और PNG नेटवर्क से सप्लाई किया जा सकेगा। सरकार को अगले दशक में बायो-CNG उत्पादन 10 गुना तक बढ़ने और गैस आयात पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

CNG में कितनी होगी ब्लेंडिंग?

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए बायोगैस ब्लेंडिंग अनिवार्य होगी। FY 2026-27 में लक्ष्य 3%, अगले साल 4% और FY 2028-29 से 5% ब्लेंडिंग का है।

क्या आपकी CNG कार पर असर पड़ेगा?

जुलाई 2026 में CNG पैसेंजर वाहनों की हिस्सेदारी 24.67% थी। सरकार के मुताबिक, बायो-CNG प्राकृतिक गैस के समान होने के कारण मौजूदा CNG कारों पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। वाहनों में किसी हार्डवेयर बदलाव की जरूरत नहीं होगी। यानी पेट्रोल में E20 ब्लेंडिंग के विपरीत, बायो-CNG के लिए अलग इंजन की आवश्यकता नहीं होगी।

ये भी पढ़े: अल्मोड़ा के रवि टम्टा का कमाल, बनाई सिंगल सीटर फ्लाइंग कार; वीडियो वायरल


Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago