Cover Story Featured

अल्मोड़ा के रवि टम्टा का कमाल, बनाई सिंगल सीटर फ्लाइंग कार; वीडियो वायरल

Almora: उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा इनोवेटर रवि टम्टा अपने नए प्रयोग को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने स्टार्टअप Hapida Sky Private Limited के तहत ड्रोन तकनीक में सुधार करते हुए सिंगल सीटर फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार करने का दावा किया है। इसे HAPIDA SKYNEX Prototype नाम दिया गया है। इसके उड़ान परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक साल में तैयार किया प्रोटोटाइप

रवि के मुताबिक, इस प्रोटोटाइप को विकसित करने में करीब एक साल लगा। तकनीक में लगातार सुधार और कई स्तरों पर प्रयोग के बाद अल्मोड़ा के एक मैदान में इसका सफल परीक्षण किया गया। रवि ने खुद फ्लाइंग कार में बैठकर इसकी उड़ान का प्रदर्शन किया।

सफल परीक्षण के बाद रवि ने सोशल मीडिया पर इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि HAPIDA SKYNEX की पहली सफल उड़ान वर्षों के शोध, संघर्ष, प्रयोग और लगातार मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे भारत के पहले पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

पहले भी कई आविष्कारों पर कर चुके हैं काम

रवि टम्टा इससे पहले भी कई तकनीकी प्रयोगों को लेकर चर्चा में रहे हैं। 2019 में उन्होंने इलेक्ट्रोलाइट पंप मशीन विकसित करने का दावा किया था, जिसका हल्द्वानी में प्रदर्शन किया गया था। उनके अनुसार, इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को कम समय और कम लागत में चार्ज किया जा सकता है।

इसके अलावा उन्होंने मोबाइल चार्ज करने वाले जूतों, शुरुआती स्तर के हेलीकॉप्टर मॉडल और वन विभाग के कर्मचारियों के लिए GPS से लैस विशेष स्टिक पर भी काम किया है।

CM धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि को HAPIDA SKYNEX के सफल उड़ान परीक्षण पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को दर्शाती है और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। धामी ने रवि के उज्ज्वल भविष्य और विज्ञान-तकनीक में आगे नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

फ्लाइंग कार के वायरल वीडियो के बाद लोगों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ी है। रवि का कहना है कि यह सिर्फ एक उड़ान नहीं, बल्कि लंबे समय से किए जा रहे शोध, प्रयोग और मेहनत का नतीजा है।

ये भी पढ़े: पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर 250 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक परिवार के 5 लोगों की मौत

Tanisha Verma

Recent Posts

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

9 minutes ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

1 hour ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

2 hours ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

2 hours ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

2 hours ago