Nagaur Hotel Shooting Ambulance Accident: राजस्थान के नागौर जिले में एक होटल कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है, जिसमें गोली लगने और फिर एंबुलेंस हादसे की दोहरी त्रासदी हुई। सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव स्थित होटल नीलकंठ में तड़के करीब 3-4 बजे मजाक के दौरान देशी कट्टे से गोली चल गई। गोली होटल कर्मचारी रामकुमार मंडल उर्फ रामदास के सीने में लगी। जोधपुर ले जाते समय एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुई और खींवसर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बिहार के मधेपुरा जिले के श्रीनगर निवासी रामकुमार पिछले 3-4 साल से होटल में काम कर रहा था। जोधपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ क्षेत्र के नांदिया प्रभावती निवासी महिपाल विश्नोई होटल में खाना खाने के बाद रामकुमार से चाय बनाने को कहने लगा। दोनों पहले से परिचित थे और चाय बनाते समय हंसी-मजाक कर रहे थे।
इसी दौरान महिपाल ने देशी कट्टा निकालकर रामकुमार को दिखाया और अचानक गोली चल गई। गोली सीने के दाहिने हिस्से को चीरते हुए बाजू से बाहर निकल गई। रामकुमार गिर पड़ा, जबकि महिपाल मौके से फरार हो गया।
रामप्रसाद जाट घायल रामकुमार को बोलेरो से जेएलएन अस्पताल नागौर ले गए। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर किया। निजी एंबुलेंस में रामप्रसाद, रामकुमार का भाई रणजीत कुमार और चालक राकेश भी सवार थे।
खींवसर के पदमसर चौराहे के पास अचानक गाय सामने आने पर चालक ने वाहन मोड़ा। निर्माणाधीन पुलिया और सड़क की अव्यवस्था के बीच एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। चारों घायल हो गए। सभी को खींवसर राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां रामकुमार ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
रामकुमार के 25 वर्षीय भाई रणजीत की रिपोर्ट पर पुलिस ने होटल सील कर दिया। कार्यवाहक एसपी आशाराम चौधरी और सदर थाना प्रभारी किताब चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हाईवे और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिपाल की गिरफ्तारी के लिए नागौर, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी कर कई टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, महिपाल रामकुमार से परिचित था और मजाक में कट्टा निकालने के दौरान गोली चली। रामकुमार का शव खींवसर मोर्चरी में है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
घटना ने होटल में देशी कट्टा पहुंचने और हथियार के लापरवाह इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने खींवसर में करीब दो साल से अधूरे ओवरब्रिज, गड्ढों और निर्माण कार्य से बनी अव्यवस्था को भी दुर्घटना की वजह बताया है। उनका कहना है कि क्षेत्र स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का गृह क्षेत्र होने के बावजूद निर्माण पूरा नहीं हुआ। घायल को बचाने जा रही एंबुलेंस भी इसी अव्यवस्था की चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़े: CNG में भी होगी ब्लेंडिंग, क्या आपकी कार पर पड़ेगा असर? सरकार की पूरी योजना समझें
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…