Punjab News: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक बदलाव होना शुरू हो गया है। पंजाब में कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ( नवजोत सिद्धू की पत्नी ) ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी रखा है। मालूम हो कि पिछले साल नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस के भीतर सीएम सीट और टिकट के बदले करोड़ों रुपये की डील होने का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस ने नवजोत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर अपने एक बयान में कहा कि वह पंजाब को उसकी खोई हुई पुरानी शान, एक “स्वर्ण राज्य” के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ऐसे राज्य की कल्पना व्यक्त की, जहां लोग प्रेम, आपसी सद्भाव और मिल-बांटकर रहने की भावना के साथ जीवन व्यतीत करें। उनके अनुसार, यह एक ऐसा पंजाब होगा जहाँ हर व्यक्ति को न्याय, स्वतंत्रता और अपने अधिकारों का पूरा सम्मान मिले। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को इस तरह विकसित किया जाएगा कि लोग बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के, निस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन के लक्ष्यों, मूल्यों और दृष्टिकोण को प्राप्त कर सकें। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू फिलहाल कांग्रेस में हैं और पार्टी की गतिविधियों दूर हैं।
पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल 117 सीटों पर लड़ा जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस रही। उसे 18 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, हाल ही में एचएस फुल्का आप पारीट को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। यह बताता है कि राज्य में चुनाव को लेकर हलचल तेज है।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…