चुनाव

रोजगार मेले से RJD को आंख दिखा रही है कांग्रेस…! बिहार चुनाव के लिए क्या है पार्टी का प्लान

Bihar congress announced job fair : बिहार की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी कांग्रेस अब युवाओं के कंधे पर सवार होने की कोशिश कर रही है. दरअसल  19 जुलाई को ज्ञान भवन पटना में युवा कांग्रेस एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित करने जा रही हैं. इसको लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से मेले में कुल 120 कंपनियां भाग लेने जा रही है. जो  12वीं, स्नातक, इंजीनियर और आईटी के साथ-साथ दूसरे प्रोफेशनल डिग्री धारकों को रोजगार हासिल करने का मौका देगी. जिसका फायदा राज्य के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा.

बिहार में पैर जमाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

कांग्रेस की इस आयोजन को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी अब राज्य में अपने पैर जमाने की कोशिश में आरजेडी  की राजनीति का सहारा ले रही है. दरअसल   रोजगार को मुद्दा बना कर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 2020 के चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत बनाई थी. उन्होंने 2020 के चुनाव में भी 10 लाख नौकरी का वादा किया था और युवाओं को बड़ी उम्मीदें दे दी थी.

ये भी पढ़ें : पप्पू यादव के CM फेस वाले बयान से महागठबंधन में तनाव, राजद-कांग्रेस आमने-सामने

अब जब कांग्रेस ने अकेले ही रोजगार मेला आयोजित किया है, तो अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस तेजस्वी यादव के एजेंडे को अकेले ही आगे बढ़ाना चाहती है या फिर यह मेला कांग्रेस की ओर से अपनी रियासत को मजबूत करने का एक दांव हैं.

पूरे परिवार के लिए उगाई जा रही है फसल

आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने यह कहा कि यह कांग्रेस की कोई अलग योजना नहीं है, बल्कि यह महागठबंधन की सोची समझी योजना का हिस्सा है जिसे तेजस्वी यादव ने शुरू किया था. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि यह संयुक्त परिवार की तरह है. खेत में बीज कौन डाल रहा है इससे फर्क नहीं पड़ता, फसल तो पूरे परिवार के लिए उगाई जा रही है और यह मेला कांग्रेस या आरजेडी नहीं, बल्कि हम सब मिलकर युवाओं के रोजगार के लिए लगा रहे हैं.

क्या है राजनीतिक विश्लेषकों का  मानना

हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि कांग्रेस इस मेले के ज़रिए अपने आप को मजबूत कर रही हैं और युवाओं को आकर्षित कर अपना अलग वोट बैंक तैयार कर रही हैं. जिस तरह से कांग्रेस ने खुद ही आयोजन की घोषणा की उससे तो ये साफ-साफ पता चल रहा हैं कि पार्टी गठबंधन में अपनी राजनीतिक सियासत को लेकर गंभीर हो चुकी हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

4 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

4 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

4 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

5 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago