Others

Congress: खरगे बोले- मेरी निजी राय में आरएसएस पर लगे बैन, सियासत में मचा हड़कंप

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी निजी राय में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश की ज्यादातर कानून-व्यवस्था की समस्याएं भाजपा और आरएसएस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि खुद सरदार पटेल ने महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस की आलोचना की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है। जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि देश में ज्यादातर कानून-व्यवस्था की समस्याएं भारतीय जनता पार्टी  और आरएसएस की वजह से पैदा हो रही हैं।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पीएम मोदी की तरफ से कांग्रेस पर किए गए हमलों पर पलटवार किया है। खरगे ने सरदार पटेल के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या  के बाद पटेल ने आरएसएस की आलोचना की थी।

भारत की एकता में 'आयरन मैन' और 'आयरन लेडी' का बड़ा योगदान

जब खरगे से अपने इस बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मेरी निजी राय है, इसे किया जाना चाहिए, क्योंकि देश में ज्यादातर मुद्दे और कानून-व्यवस्था की दिक्कतें भाजपा-आरएसएस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आज देश 'लौह पुरुष' सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मना रहा है। ये दोनों महान नेता एक 'आयरन मैन' और एक 'आयरन लेडी' देश की एकता बनाए रखने में बड़ा योगदान देने वाले थे।

सरदार पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखा था पत्र

आगे खरगे ने एक पत्र का भी जिक्र किया, वो पत्र सरदार पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि आरएसएस ने ऐसा माहौल बनाया, जिससे महात्मा गांधी की हत्या जैसी त्रासदी संभव हो सकी। जानकारी के लिए बता दें उस समय के गृह मंत्री कोई और नहीं बल्कि सरदार वल्लभभाई पटेल थे।

पटेल और नेहरू के थे अच्छे संबंध- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी हमेशा यह दिखाने की कोशिश करती है कि नेहरू और पटेल के बीच मतभेद थे, जबकि हकीकत में दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते थे। नेहरू ने पटेल की देश की एकता कायम करने में भूमिका की तारीफ की थी और पटेल ने नेहरू को देश का आदर्श नेता बताया था।

पीएम मोदी ने नेहरू पर की थी टिप्पणी

बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि सरदार पटेल जम्मू-कश्मीर को भी भारत में शामिल करना चाहते थे, लेकिन नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन से मिली गुलामी की मानसिकता को अपना लिया है, जबकि आज देश औपनिवेशिक सोच के हर निशान को मिटा रहा है। पीएम के इस बयान के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष की ये प्रतिक्रिया सामने आई है।

ये भी पढ़ें: महागठबंधन का आज जारी होगा घोषणापत्र,10 वादों का होगा ऐलान, क्या है वादे पढ़िए ?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 1875 में गुजरात के नाडियाड में हुआ था। वो देश के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और राष्ट्र के एकीकरण के प्रति अपनी अडिग इच्छा के लिए 'भारत के लौह पुरुष' के रूप  में जानें जाते हैं।

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago