वोट चोरी और SIR
बिहार और देश भर में जारी SIR और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी खुलासे के बाद कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे के साथ जनता के बीच में जाने की रणनीति को प्लान कर लिया है. दिल्ली के रामलीला मैदान में नवंबर के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ी रैली का आयोजन कर रही है. कांग्रेस के उच्च सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रामलीला मैदान में आने वाले समय में वोट चोरी को लेकर एक बड़ी रैली कांग्रेस करने जा रही है.
देश भर में जारी SIR और नेता विपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी खुलासे को लेकर कांग्रेस पार्टी इस इन मुद्दों के साथ जनता के बीच में जाने की तैयारी में लगी है. दरसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिन हरियाणा में हुई वोटर लिस्ट गड़बड़ी और वोटर सूची गड़बड़ी को लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस की थी जिसमे साफ़ तौर पर राहुल गांधी ने केंद्र और हरियाणा की सरकार को चोरी की सरकार बताया.इससे पहले भी राहुल गांधी ने कर्नाटक को लेकर प्रेजेंटेशन के ज़रिए वोट चोरी का खुलासा कर चुनाव आयोग और केंद्र की सरकार को घेरा था.
दरसल कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लंबे समय से देश के आगे वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे है। राहुल गांधी अभी तक तीन बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर वोट चोरी का मुद्दा उठा चुके है और चुनाव आयोग को घेर चुके है. इसी कड़ी में अब कोर्ट जाने की वजह कांग्रेस ने जनता के बीच इस मुद्दे के साथ जाने का फैसला किया है।
सूत्रो के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने तह किया है की बिहार चुनाव के नतीजों के बाद नवंबर में आख़िरो हफ़्ते तक कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है जिसमे सभी प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे. वोट चोरी और देश भर में हो रहे SIR को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी. राहुल गांधी के वोट चोरी पर लीगल एक्शन लेने का सवाल भी लगातार कड़े हो रहे है.
दरसल न्यूज़ इंडिया को कांग्रेस के उच्च सूत्रो ने दी जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का मानना है की हम इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जाने की वजह जनता के बीच में जाएँगे. कांग्रेस के उच्च सूत्रो के मुताबिक लीगल बैटल की जगह जनता के बीच इस मुद्दे को भुनाने की रणनीति को तैयार किया गया है. वोट चोरी मुद्दे को लेकर लगातार कांग्रेस केंद्र की सरकार और EC को घेर रही है. इस मुद्दे को लेकर वोट चोर सिंगनेचर अभियान भी कई राज्यो में चलाया गया है और इसी कड़ी में अब आने वाले दिनों इस बाक़ी राज्यो में भी 8 नवंबर को इस अभियान को किया जाएगा।
-कनिका कटियार (नई दिल्ली)
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…