Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बढ़े मतदान प्रतिशत पर एनडीए नेताओं ने उत्साह जताया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसे एनडीए के पक्ष में जनसमर्थन का संकेत बताया है। दोनों नेताओं का कहना है कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर भरोसा जताया है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 2005 में जब एनडीए की सरकार बनी थी, तब भी इसी तरह का मतदान हुआ था, और 2010 में भी एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला था।
उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले एक साल से लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं और बिहार तथा बिहारी जनता के लिए योजनाएं समर्पित कर रहे हैं। इस जनसमर्थन का नतीजा है कि पहले चरण की 121 सीटों में से करीब 100 सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी।”
चिराग पासवान ने कहा कि बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत जनता की सकारात्मक मनोदशा को दर्शाता है, जो विकास की राजनीति के पक्ष में है।
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार में मतदान प्रतिशत का बढ़ना यह संकेत है कि एनडीए की सरकार एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ बनने वाली है।
उन्होंने कहा- “महिलाओं का बढ़ता हुआ वोट प्रतिशत यह दिखाता है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गहरा भरोसा है।”
संजय झा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले ‘जीविका दीदियों’ के नाम पर महिलाओं को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी जा रही है। इस पर झा ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष विकास की नीतियों और महिला सशक्तिकरण की पहल को ‘रिश्वत’ बता रहा है, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को लेकर एनडीए खेमे में खासा उत्साह है। दोनों नेताओं का मानना है कि यह परिणाम आने वाले चरणों में भी एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएगा। वहीं, विपक्षी दलों ने अब तक इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…