patna
पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच गुरुवार को पोलो रोड के वीवीआईपी इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अपराधी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने राहुल नाम के युवक पर गोली चलाई है। इसका खोखा बरामद कर लिया गया है। हमलावर दो की संख्या में आये थे। हमले के बाद उन्होंने राहुल से 400 रुपये छीन लिए और फरार हो गए। अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
आपको बता दें कि ये जानलेवा हमला बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के गेट पर किया गया है। राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बंगला भी इसी के बगल में हैं। इसके अलावा भी कई अन्य अधिकारियों और जज के आवास हैं। पटना के नए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा आज ही पदभार संभालने वाले हैं, ऐसे में इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हफ्ते भर पहले ही पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके पति पर भी गोली चलाई गई थी लेकिन वह बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर अज्ञात थे। वो अचानक से आये और फायरिंग शुरू कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से भाग गए। 13 जून को दानापुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…