Categories: Others

गाजियाबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय की सड़क हादसे में मौत, नशे में धुत कार चालक गिरफ्तार..

Ghaziabad News : शहर में एक के बाद एक सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद भी लोग इन नियमों का पालन तक नहीं करते है। लिहाजा इस कारण सड़क दुर्घटना में मौत के आंकड़ें बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ लोग फोन चलाते हुआ गाड़ी चलाते है तो कोई ड्रिंक करके लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी ये गलती किसी कि जान ले सकती है। ऐसे ही एक मामले में एक कार ने फिर डिलीवरी ब्वॉय की जान ले ली है। दरअसल इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। मंगलवार देर रात एक बाइक सवार ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुई पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची इंदिरापुरम पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण उसका वाहन बेकाबू हो गया और उसने डिलीवरी ब्वॉय की बाइक को टक्कर मार दी।

सड़क सुरक्षा को लेकर कठोर नियमों की मांग

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस उसके परिवार को सूचित करने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा के लिए कठोर नियमों की मांग कर रहे हैं।

कपिल मेहरा गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

8 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

38 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago