iran
Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच स्थिति और ख़राब होती जा रही है। लगातार हो रहे हमले में ईरान के 639 लोगों की मौत हो गई है। आईडीएफ के मुताबिक उन्होंने अराक परमाणु रिएक्टर पर निशाना बनाया है। हमले के बाद हुए नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कुछ देर पहले ही इजरायली सेना ने अराक और खोंडब के लोगों से शहर खाली करने को कहा था। अराक में हैवी वाटर रिएक्टर है, जो ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का एक जरूरी हिस्सा है।
ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक तेहरान ने पहली बार अपनी सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली सेजिल मिसाइल से इजरायल पर अटैक किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हवाले से ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। ईरान का कहना है कि उन्होंने इजरायली ख़ुफ़िया हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाया है।
बुधवार रात में इजरायली हैकर्स ने ईरान की सरकारी IRIB टीवी समेत कई न्यूज चैनल को हैक कर लिया। लोगों से विद्रोह की अपील करते हुए वीडियो चलाई गई। वीडियो में कई महिलाएं अपने बालों को काट रही है। इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की प्लानिंग की मंजूरी दे दी है। ट्रंप के फाइनल कॉल का सभी को इंतजार है।
बीते 6 दिनों से हो रहे युद्ध में इजरायल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं वॉशिंगटन के एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप की ओर से दावा किया गया है कि ईरान में 639 लोगों की मौत हुई है।1300 से ज्यादा लोग घायल हैं। इजराइल ने ईरान से दो शहरों को खाली करने के लिए कहा है। IDF अराक और खोंडब में सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा।
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…