Ghaziabad News : गाजियाबाद में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहे हैं, यहां के क्रिमिनल्स पुलिस को ही चुनौती दे रहे हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि कुछ दिनों पहले एक गांव के लोगों ने नोएडा पुलिस पर ही हमला कर दिया था। जिसमें एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई थी। आज फिर एक मामला सामने आया है जिसमें दो बाइक सवार हमलावरों ने थाने में शिकायत करने पहुंचे एक युवक को गेट पर ही गोलियों से भून दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है… सभी का कहना है कि आखिर बदमाशों की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि थाने के बाहर ही मार डाला। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लेकिन इन सब में सबसे बड़ी बात ये है कि यह पूरा विवाद सिर्फ एक गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय पॉक्सो मामले में 15 दिन पहले जेल से आया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे रवि शर्मा गांव में अपनी कार निकाल रहे थे। इसी दौरान अजय चौधरी और मोंटी के साथ कार हटाने को लेकर उनका विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि अजय और उसके साथियों ने रवि के घर पहुंचकर मारपीट की और वहां फायरिंग भी की। इस घटना की शिकायत करने के लिए रवि अपने भाई विकास शर्मा के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। लेकिन थाने के गेट पर पहले से घात लगाए बैठे अजय और मोंटी ने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजय चौधरी और रवि शर्मा एक ही गांव के निवासी हैं। अजय को छह महीने पहले एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में मुरादनगर पुलिस ने जेल भेजा था। वह महज 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, गांव में हुए ताजा विवाद के बाद अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि के खिलाफ हिंसक कार्रवाई की। पहले गांव में मारपीट और फायरिंग की गई, फिर थाने के गेट पर रवि की हत्या कर दी गई। पुलिस ने अजय चौधरी और मोंटी की तलाश में कई टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखा जाए तो ये विवाद मात्र एक गाड़ी को हटाने से शुरू हुआ था। दोनों पक्ष के बीच इसको लेकर कहा-सुनी हुई। आरोपियों ने रवि के घर में पहले फायरिंग की। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो रवि के पिता और रवि थाने गए। इस पूरे मामले की शिकायत करने जैसे ही वो थाने पहुंचे एक बाइक पर सवार होकर दो हमलावर सामने आए और थाने के गेट पर ही गोलियों की बौछार कर डाली। जब ये घटना हुई रवि के पिता थाने में कंप्लेन करने गए हुए थे। बेटे की ऐसी दर्दनाक मौत के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस पूरे घटनाक्रम की बात करें तो लोगों के अंदर किस कदर नफरत पैदा हो गई है ये चिंता का विषय है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…