Delhi: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन कैप्टन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैप्टन 11 सितंबर को अपने कमरे में बेहोशी और बेसुध हालत में मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, कैप्टन ने 10 सितंबर को होटल में चेक-इन किया था। 11 सितंबर की शाम उनके भाई ने होटल मैनेजर से संपर्क कर बताया कि वह फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। मैनेजर कमरे तक पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी जवाब नहीं मिला, जिसके बाद मास्टर-की से दरवाजा खोला गया। अंदर कैप्टन बेहोश मिले और पुलिस को सूचना दी गई।
PCR कॉल मिलने पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस होटल पहुंची और कैप्टन को अस्पताल भिजवाया। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए क्राइम टीम ने भी कमरे की जांच की।
12 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार, अंतिम मेडिकल ओपिनियन मिलने के बाद ही मौत की वजह की पुष्टि होगी। पुलिस यह पता लगा रही है कि कैप्टन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उससे पहले क्या हुआ था। मामले में BNSS की धारा 194 के तहत इंक्वेस्ट की कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।
ये भी पढ़े: गुजरात BJP सरकार पर खड़गे के गंभीर आरोप, बोले- 90% पानी पीने लायक नहीं
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…