दिल्ली/NCR

Delhi AQI: दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली! AQI 400 के पार, लागू हुआ GRAP-2 एक्शन प्लान

Delhi AQI: दिवाली की रोशनी के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है। त्योहारी रात में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तुरंत प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण (Stage-II) को लागू करने का आदेश जारी किया है।

CAQM की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी को पार कर गया। आयोग ने बताया कि GRAP-2 के तहत 12 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू किया गया है, जिसमें सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, निर्माण स्थलों की जांच, ट्रैफिक प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा और डीजल जेनरेटर (DG Set) पर नियंत्रण जैसे सख्त कदम शामिल हैं।

दिल्ली में हवा ‘बेहद खराब’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की हवा दिवाली के दिन ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। कई इलाकों में AQI 400 के पार चला गया, जो ‘गंभीर’ स्तर का संकेत देता है। सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र में दर्ज किया गया, जहां AQI 417 पहुंच गया। यह दिल्ली-एनसीआर का सबसे प्रदूषित इलाका बन गया। इसके अलावा-
नई दिल्ली: AQI 367
विजयनगर (गाज़ियाबाद): AQI 348
नोएडा सेक्टर-1: AQI 344
नोएडा: AQI 341
गुरुग्राम: AQI 283

रविवार शाम तक दिल्ली का औसत AQI 300 के करीब था, लेकिन रात बढ़ने के साथ आतिशबाज़ी और वाहनों के धुएं ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।

लागू हुए सख्त प्रतिबंध

CAQM ने एनसीआर के सभी राज्यों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को GRAP-II की सख्त पालना के निर्देश दिए हैं। अब निर्माण स्थलों की निरंतर निगरानी, कूड़ा जलाने पर सख्त कार्रवाई, और खुले में धूल उड़ाने वाली गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाई गई है। इसके अलावा निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक वाहन न चलाएं और पटाखों से बचें।

त्योहार की रौनक के बीच चिंता बढ़ी

दिवाली की रात जहां लोगों ने घरों को दीपों से सजाया, वहीं हवा में फैले धुएं और जहरीले कणों ने सांस लेना मुश्किल कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवा की दिशा और गति में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता और भी खतरनाक स्तर पर जा सकती है। अब सभी की निगाहें मौसम और प्रशासनिक कदमों पर टिकी हैं, क्या यह प्रदूषण पर लगाम लगाने में मदद करेंगे या फिर दिल्ली फिर से ‘गैस चेंबर’ में तब्दील हो जाएगी?

ये भी पढ़े – Dhanteras 2025 : धनतेरस पर सोना क्यों खरीदते हैं? जानें विधि, कथा और आज का खरीदारी मुहूर्त

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago