Breaking

Delhi Bomb Threat: द्वारका कोर्ट को उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Delhi Bomb Threat : राजधानी दिल्ली के द्वारका कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बम रखे होने की धमकी भरा एक ई-मेल सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। दिल्ली पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी है, वहीं बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

गुरुग्राम के 13 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

इसी बीच हरियाणा के गुरुग्राम में भी बुधवार सुबह हड़कंप मच गया, जब साइबर सिटी के 13 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल भेजे गए। धमकी की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने संबंधित स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बच्चों के स्कूल पहुंचते ही मिला धमकी भरा मेल

धमकी भरे ई-मेल उस समय मिले, जब बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे या कक्षाओं में मौजूद थे। अलग-अलग समय पर आए इन ई-मेल के बाद बम स्क्वायड (Delhi Bomb Threat), डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। स्कूल परिसरों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में व्यापक तलाशी ली गई। कक्षाओं, शौचालयों, खेल मैदानों और हर संभावित जगह की बारीकी से जांच की गई, लेकिन किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान व धमकी की सच्चाई जानने के लिए तकनीकी जांच कर रही है।

Anil

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago