Cover Story Big

दिल्ली में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Drug Syndicate: दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली से राजस्थान तक फैले एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले शुक्रवार को आउटर नॉर्थ जिले में एक महिला समेत दो लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय पार्वती लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ी थी और उसके खिलाफ NDPS एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत पहले से 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने की बैड कैरेक्टर हिस्ट्रीशीट में भी दर्ज है।

किराए के मकान में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार

पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यू सनौठ कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर छापा मारा। इस दौरान पार्वती और उसके साथ रहने वाले विकास कुमार उर्फ शानू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पार्वती ड्रग्स की कमाई से एक मकान भी बनवा रही थी। कार्रवाई के दौरान उसकी टाटा हैरियर गाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि पार्वती किराए के मकान में रहती थी, जबकि उसका स्थायी पता बवाना की जेजे कॉलोनी का है।

1.5 करोड़ की हेरोइन बरामद

डीसीपी शोभित सक्सेना के मुताबिक, एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने न्यू सनौठ कॉलोनी में कार्रवाई कर महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 939 ग्राम हाई क्वॉलिटी हेरोइन, 615 ग्राम पावर-कट पाउडर, 7.93 लाख रुपये नकद और एक गाड़ी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, हेरोइन की कीमत 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: ड्रग्स वाले सीन पर सरकार का बड़ा कदम, चेतावनी के बिना फिल्म को नहीं मिलेगा प्रमाणपत्र

Sunil Gupta

Recent Posts

पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

Jhansi River Accident: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के…

3 minutes ago

बांग्लादेश के परमाणु ईंधन वाली रूसी उड़ान के लिए पाकिस्तान ने एयरस्पेस किया ब्लॉक

Rooppur Nuclear Plant: पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे बांग्लादेश को Rooppur परमाणु…

4 minutes ago

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में NSG की एंट्री, कमांडो कर रहे मॉनिटरिंग और मॉक ड्रिल

Ram Mandir Security NSG: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…

24 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को खड़गे ने बताया ‘कठपुतली’, इस्तीफे की मांग; EC के सामने रखीं 5 मांगें

Mallikarjun Kharge Gyanesh Kumar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)…

26 minutes ago

संभल हिंसा मामले में SC का बड़ा फैसला, आरोपी की NSA हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर जुर्माना

Sambhal Violence NSA Detention: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को संभल हिंसा मामले में आरोपी मुल्ला…

50 minutes ago

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान, किसी पार्टी में शामिल होने से किया इनकार

Divya Mittal Politics: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को…

59 minutes ago