LPU Violence SIT Investigation: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए हिंसक प्रदर्शन की जांच तेज हो गई है। विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच शुरू करते हुए परिसर से CCTV फुटेज और अन्य सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। टीम हिंसा के दौरान हुई घटनाओं और उसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पुलिस ने संयम बरतते हुए छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बातचीत कराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जवानों को उनके खिलाफ बल प्रयोग नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परिसर में हालिया घटनाक्रम के बाद 28 सितंबर से अगले 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इस दौरान छात्रों की नियमित पढ़ाई प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही मध्यावधि परीक्षाओं को भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें। प्रबंधन के अनुसार, मध्यावधि परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम तैयार होने के बाद इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (UMS) के जरिए छात्रों को दी जाएगी। नई तारीखों और परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देशों की सूचना भी इसी माध्यम से दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: विश्वविद्यालयों में छात्रों का प्रदर्शन, हंगामे के बाद आगजनी-तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी
हिंसा के बाद LPU में 10 दिन तक नियमित पढ़ाई बंद, घर लौट रहे छात्र
Jhansi River Accident: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के…
Rooppur Nuclear Plant: पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे बांग्लादेश को Rooppur परमाणु…
Ram Mandir Security NSG: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…
Mallikarjun Kharge Gyanesh Kumar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)…
Sambhal Violence NSA Detention: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को संभल हिंसा मामले में आरोपी मुल्ला…
Divya Mittal Politics: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को…