Others

इलाहाबाद HC ने रेस्तरां में हुक्का पर लगाई रोक, पूरे राज्य में लागू होगा आदेश

Allahabad High Court Hookah Ban: उत्तर प्रदेश के रेस्तरां में हुक्का बार चलाने को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने मंगलवार को राज्य के रेस्तरां में हुक्का बार पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति अब्देश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने कहा कि हुक्का बार चलाना सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों के खिलाफ है। कोर्ट का यह फैसला रेस्तरां मालिकों की ओर से दाखिल 81 याचिकाओं पर आया, जिनमें हुक्का बार के संचालन में पुलिस के हस्तक्षेप को चुोनौती दी गई थी।

रेस्तरां में हुक्का परोसना नियमों का उल्लंघन’

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रेस्तरां में हुक्का बार चलाना और हुक्का सेवाएं देना सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियम, 2008 के नियम 4(3) का उल्लंघन है। कोर्ट के मुताबिक, यह COTPA के प्रावधानों और उसके उद्देश्य के भी विपरीत है। अदालत ने राज्य सरकार से हुक्का पर प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। साथ ही, निर्धारित धूम्रपान क्षेत्रों में हुक्का परोसने पर कड़ी सजा का प्रावधान करने वाली अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।

पुलिस को कार्रवाई का अधिकार

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगमों के पास रेस्तरां में हुक्का पीने या हुक्का बार संचालित करने के लिए लाइसेंस जारी करने अथवा इसके लिए नियम बनाने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि COTPA के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों की तलाशी लेने, सामान जब्त करने और जुर्माना लगाने की शक्ति पुलिस के पास है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित धूम्रपान क्षेत्रों में भी हुक्का ‘सेवा’ की अनुमति नहीं दी जा सकती।

ये भी पढ़ें: हुक्का पीते हुए रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो देख एसपी ने सिपाही को किया निलंबित

Sunil Gupta

Recent Posts

चेहरा ढका, हाथों में लूटा हुआ सामान; LPU हिंसा में उपद्रवियों की करतूत कैमरे में कैद

LPU Campus Violence: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 और 27…

10 minutes ago

कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व TMC मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी

Kolkata ED Raid: कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह एक…

12 minutes ago

‘मुसलमानों को वोट बैंक और शो ब्वॉय बनाकर रख दिया’, बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर बरसे ओवैसी

Asaduddin Owaisi Political Representation: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत में अल्पसंख्यकों के हितों और…

37 minutes ago

पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

Jhansi River Accident: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के…

46 minutes ago

बांग्लादेश के परमाणु ईंधन वाली रूसी उड़ान के लिए पाकिस्तान ने एयरस्पेस किया ब्लॉक

Rooppur Nuclear Plant: पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे बांग्लादेश को Rooppur परमाणु…

47 minutes ago

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में NSG की एंट्री, कमांडो कर रहे मॉनिटरिंग और मॉक ड्रिल

Ram Mandir Security NSG: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…

1 hour ago