Breaking

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान, किसी पार्टी में शामिल होने से किया इनकार

Divya Mittal Politics: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को राजनीति में प्रवेश का ऐलान किया। करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा देने वाली मित्तल ने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू होगी और वह जनता के साथ मिलकर काम करेंगी।

‘जनता की आवाज’ बनने का दावा

2013 बैच की IAS अधिकारी मित्तल का इस्तीफा सितंबर में स्वीकार हुआ था। वह मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। मिर्जापुर के दूरदराज गांवों तक पाइप से पानी पहुंचाने के काम के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वीडियो संदेश में मित्तल ने कहा कि राजनीति में आने का उद्देश्य उन लोगों की आवाज बनना है, जिनकी बात किसी कार्यालय तक नहीं पहुंचती या पहुंचने के बावजूद सुनी नहीं जाती। उन्होंने जवाबदेही, न्याय और आम लोगों की समस्याओं को अपनी राजनीति का आधार बताया।

स्कूल से लेकर रोजगार तक उठाए सवाल

मित्तल ने लहुरियादह में पानी की व्यवस्था के निरीक्षण का अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक महिला ने कक्षा 5 के बाद स्कूल की मांग की थी। नियमों की जांच के बाद उन्होंने स्कूल मंजूर किया, लेकिन तीन साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। उन्होंने इसे इच्छाशक्ति और जवाबदेही की कमी से जोड़ा।

उन्होंने गांवों में सड़कों, पुलों और बारिश के दौरान बच्चों व परिवारों की परेशानियों का भी जिक्र किया। साथ ही पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और AI के कारण रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर युवाओं के भविष्य पर चिंता जताई। दो बेटियों की मां मित्तल ने कहा कि राजनीति में सत्ता और शोर तो है, लेकिन सोच की कमी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश से राजनीति करने और शिक्षकों, किसानों, छात्रों, डॉक्टरों, मजदूरों व वकीलों से इस प्रयास में जुड़ने की अपील की।

ये भी पढ़े: बिहार में बाढ़ का प्रकोप, चंपारण तटबंध टूटने से हजारों एकड़ की फसल नष्ट, घरों में घुसा पानी


Tanisha Verma

Recent Posts

चेहरा ढका, हाथों में लूटा हुआ सामान; LPU हिंसा में उपद्रवियों की करतूत कैमरे में कैद

LPU Campus Violence: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 और 27…

10 minutes ago

कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व TMC मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी

Kolkata ED Raid: कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह एक…

12 minutes ago

‘मुसलमानों को वोट बैंक और शो ब्वॉय बनाकर रख दिया’, बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर बरसे ओवैसी

Asaduddin Owaisi Political Representation: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत में अल्पसंख्यकों के हितों और…

37 minutes ago

पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

Jhansi River Accident: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के…

46 minutes ago

बांग्लादेश के परमाणु ईंधन वाली रूसी उड़ान के लिए पाकिस्तान ने एयरस्पेस किया ब्लॉक

Rooppur Nuclear Plant: पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे बांग्लादेश को Rooppur परमाणु…

47 minutes ago

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में NSG की एंट्री, कमांडो कर रहे मॉनिटरिंग और मॉक ड्रिल

Ram Mandir Security NSG: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…

1 hour ago