Delhi Metro Diwali Timing: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। त्योहार के मद्देनजर DMRC ने 8 नवंबर को मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। तीन लाइनों पर ट्रेनें सामान्य समय से एक घंटा पहले चलनी शुरू होंगी, जबकि सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो भी रोजाना के मुकाबले एक घंटा पहले रवाना होगी।
DMRC के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी। इनमें पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका-काकरोला-धंसा बस स्टैंड) शामिल हैं। आमतौर पर रविवार को इन लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे चलती है, लेकिन दिवाली पर यात्रियों को एक घंटे पहले सेवा मिलेगी।
DMRC ने बताया कि दिवाली के दिन सभी मेट्रो लाइनों, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत, के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे रवाना होगी। आम दिनों में यह सेवा रात 11 बजे तक उपलब्ध रहती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बदले हुए समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। मेट्रो के समय से जुड़ी अधिक जानकारी DMRC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन सरकार को हाई कोर्ट से झटका, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला रद्द
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…