Tuesday, Nov 10

होम = Breaking = हेमंत सोरेन सरकार को हाई कोर्ट से झटका, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला रद्द

हेमंत सोरेन सरकार को हाई कोर्ट से झटका, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला रद्द

JSSC CGL Exam Cancellation: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने परीक्षा रद्द करने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले को खारिज करते हुए इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण करार दिया है। इस फैसले से राज्य सरकार को झटका लगा है और परीक्षा के अभ्यर्थियों के बीच एक बार फिर उम्मीद जगी है।

सरकार ने पेपर लीक को बताया था रद्द करने की वजह

झारखंड सरकार ने 18 अगस्त को JSSC-CGL परीक्षा 2024 रद्द करने का फैसला लिया था। इससे परीक्षा में सफल हुए हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक गया था। सरकार ने दलील दी थी कि परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और पेपर लीक के सबूत मिले थे, इसलिए इसे रद्द करना जरूरी था। वहीं, उम्मीदवारों ने हाई कोर्ट में कहा था कि सरकार ने परीक्षा रद्द करने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया।

1,932 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर बना था संकट

इससे पहले अगस्त में झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC के बाद JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर भी रोक लगा दी थी। JSSC-CGL का रिजल्ट जारी होने के बाद कुल 1,932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनमें से कई को नियुक्ति पत्र मिल चुका था और वे अलग-अलग सरकारी विभागों में काम भी कर रहे थे। ऐसे में परीक्षा रद्द होने के फैसले से उनकी नियुक्ति और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए थे।

ये भी पढ़ें: राइज एंड फॉल 2′ के विनर बने शहजाद पूनावाला, 35 लाख की रकम बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान