Sunday, Nov 08

होम = Breaking = राइज एंड फॉल 2′ के विनर बने शहजाद पूनावाला, 35 लाख की रकम बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान

राइज एंड फॉल 2′ के विनर बने शहजाद पूनावाला, 35 लाख की रकम बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान

Shehzad Poonawalla Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' का सफर खत्म हो चुका है और शो को अपना विजेता भी मिल गया है। शहजाद पूनावाला ने ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की, लेकिन उनकी जीत से ज्यादा चर्चा उस फैसले की हो रही है, जिसके तहत उन्होंने पूरी रकम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करने का ऐलान किया है।

मुश्किलों के बावजूद नहीं खोया भरोसा

शहजाद पूनावाला ने अपनी जीत को यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि 'राइज एंड फॉल' का सफर उनके लिए आसान नहीं था। शो के दौरान उन्हें लगातार बदलते हालात के हिसाब से खुद को ढालना पड़ा। कई बार परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं थीं और मन में जीत को लेकर संदेह भी हुआ, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा। शहजाद ने कहा कि उन्हें हमेशा विश्वास था कि वह इस शो को जीत सकते हैं।

जीत को बताया हिम्मत का नतीजा, निर्माताओं का जताया आभार

शहजाद पूनावाला ने कहा कि ट्रॉफी हाथ में आने के साथ ही उनका जीतने का भरोसा हकीकत में बदल गया है। उनके मुताबिक, यह जीत पक्के इरादे और हिम्मत की ताकत दिखाती है। उन्होंने कहा कि शो के उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने अपना स्वभाव नहीं बदला। इस दौरान बने रिश्ते, हंसी-मजाक और मुकाबले की यादें उनके लिए ट्रॉफी से भी बढ़कर हैं। शहजाद ने शो के निर्माताओं, MX प्लेयर और बनिजे एशिया का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह ट्रॉफी के साथ कई यादगार पल और यह संतोष लेकर घर लौट रहे हैं कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।

ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर को धमकी, 5 करोड़ की वसूली मांगने वाला IT इंजीनियर गिरफ्तार