Ayushmann Khurrana Tusshar Kapoor Threat Case: बॉलीवुड सितारों को धमकी देकर पैसे वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से एक 30 वर्षीय आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कई अभिनेताओं को धमकी भरे संदेश भेजकर जबरन वसूली की कोशिश की।
बेंगलुरु से पकड़ा गया आरोपीबेंगलुरु से पकड़ा गया आरोपी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा (30) के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में आईटी इंजीनियर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि अभिनेताओं की शिकायत मिलने के बाद आरोपी की ऑनलाइन प्रोफाइल खंगाली गई। इसके बाद तकनीकी जानकारी के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
तुषार कपूर से मांगे 5 करोड़ रुपये
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने आयुष्मान खुराना समेत कई अभिनेताओं को इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश भेजे थे। वहीं, तुषार कपूर को एक ऑडियो क्लिप भेजकर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। क्राइम ब्रांच के DCP राजतिलक रौशन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी को बेंगलुरु की स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मुंबई लाया जाएगा। पुलिस उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार पर लगे रिश्वत के आरोपों की फिर होगी पड़ताल, केरल सरकार का नया आदेश
:

