today weather
New Delhi weather:दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और भारी बारिश हो रही हैं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई हैं।
आईएमडी (IMD) के अनुसार, 26 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस दौरान गरज-चमक, हल्की सी तेज हवाएं और कभी-कभी धूल भरी आंधी भी देखने को मिल सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई हैं कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए ही घर से बाहर निकलें और छाता साथ रखें।
दिल्ली: अधिकतम 31°C | न्यूनतम 24°C
नोएडा: 32°C / 27°C
गाजियाबाद: 32°C / 27°C
फरीदाबाद: 31°C / 27°C
ग्रेटर नोएडा: 32°C / 27°C
देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून असर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं। बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी 23 से 27 जुलाई के बीच तेज बारिश की संभावना हैं और दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में भी बारिश का दौर तेज रहेगा।
ये भी पढ़ेः Stamp Duty Charges : प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में मिलेगी 1% की छूट… बस करना होगा यह काम
इस बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं, वहीं किसानों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ने की संभावना हैं। कुल मिलाकर, दिल्ली में मानसून की उत्साह ने मौसम को खुशनुमा बना दिया हैं। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही सुहाना मौसम बना रहेगा। गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत की फुहार है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…