उत्तर प्रदेश

Stamp Duty Charges : प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में मिलेगी 1% की छूट… बस करना होगा यह काम

Stamp Duty Charges for women : महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में फैसले को मंजूरी दी गई. बैठक में कुल 38 प्रस्तावों पर चर्चा हुआ, जिनमें से 37 को मंजूरी दी गई.

स्टांप ड्यूटी में 1 प्रतिशत की छूट

इन फैसलों में यूपी कैबिनेट ने राज्य की लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए 1 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी की खरीद पर स्टांप ड्यूटी में 1 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव मंजूर किया है. यह निर्णय महिलाओं के लिए प्रॉपर्टी खरीद को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. इससे पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 10 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी खरीद पर ही 1 प्रतिशत की छूट मिलती थी. नए प्रस्ताव के तहत अब महिलाओं को 1 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी खरीदने पर 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

स्टांप ड्यूटी खरीदने को लेकर क्या है नया नियम

उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने पर सामान्यतः 7 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी लगती है. पहले महिलाओं को 10 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी खरीदने पर 1 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जिससे उन्हें 6 प्रतिशत की स्टांप ड्यूटी चुकानी पड़ती थी. इससे अधिकतम 10 हजार रुपये तक की छूट मिलती थी. अब नए नियमों के तहत महिलाओं को 1 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी पर स्टांप ड्यूटी में 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिससे वे 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकेंगी. यह छूट शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू होगी, जिससे प्रदेशभर में महिलाओं को समान लाभ मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें : ये है फाइनल लिस्ट… बिहार में हो रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद मतदाता सूची से हटाए जाएंगे इन सबके नाम

कैबिनेट की मंजूरी से महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

यूपी सरकार के स्टांप विभाग द्वारा यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया था, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई. सोमवार को हुई बैठक में कुल 38 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 37 को मंजूरी दी गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कदम को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें संपत्ति के अधिकार में समान अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. इस फैसले से राज्य में महिलाओं को संपत्ति खरीदने की प्रक्रिया में आर्थिक राहत मिलेगी, जिससे उनकी वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago