चुनाव

ये है फाइनल लिस्ट… बिहार में हो रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद मतदाता सूची से हटाए जाएंगे इन सबके नाम

Special Intensive Revision list : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत राज्य भर में करीब 51 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं.

51 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार बिहार में कराए जा रहे SIR से मिली ताजा जानकारी में बताया है कि अभियान के दौरान 18 लाख मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि 26 लाख स्थायी रूप से अन्य राज्यों या विधानसभा क्षेत्रों में स्थानांतरित हो चुके हैं. इसके अलावा, लगभग 7.5 लाख मतदाता विभिन्न स्थानों पर पंजीकृत पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का अदला-बदली जारी, जदयू के पूर्व पार्षद हुए कांग्रेस में शामिल

चुनाव आयोग का कहना है कि इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची से केवल पात्र मतदाताओं को ही शामिल किया जाएगा. आयोग ने कहा कि 18 लाख मृत मतदाताओं के नाम सूची में शामिल थे, जो अब हटाए जाएंगे. इसके साथ ही 26 लाख ऐसे मतदाता जो बिहार के बाहर जा चुके हैं और 7 लाख लोग जिन्होंने दो स्थानों पर पंजीकरण करा रखा है, उनके नाम भी हटाए जाएंगे.

11,000 मतदाताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 21 जुलाई 2025 तक घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण में 11,000 मतदाताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. आयोग ने यह भी बताया कि बिहार में कुल 7.89 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 97.30% ने अब तक अपने गणना फॉर्म (Enumeration Forms) जमा कर दिए हैं. यह फॉर्म आगामी 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल होने के लिए जरूरी हैं.

2.70% मतदाताओं ने अभी तक नहीं किए फॉर्म जमा

आयोग ने बताया कि केवल 2.70% मतदाताओं ने अभी तक फॉर्म नहीं जमा किए हैं. इस प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए आयोग ने 98,500 से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) को शामिल किया है, ताकि हर मतदाता तक सही जानकारी पहुंचे. चुनाव आयोग ने इस पूरे अभियान को लेकर कहा है कि इसका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि आगामी चुनावों में सिर्फ योग्य और सही मतदाता ही मतदान कर सकें.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

4 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

5 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

6 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

6 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

6 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

6 hours ago