दिल्ली/NCR

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला, कुछ जगहों पर बारिश के आसार, कहीं पड़ेगी तेज गर्मी

Delhi-NCR Weather : दिल्ली और एनसीआर के लोग इन दिनों लगातार तेज गर्मी से जूझ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। सोमवार, 22 सितंबर 2025 को राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में बन रहा है Cyclonic Circulation

देश के कई हिस्सों में मौसमी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ वेस्ट मानसून की वापसी की शुरुआत हो रही है। इस बीच उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर Cyclonic Circulation बना हुआ है।

यूपी में बारिश और उत्तराखंड में येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। पूर्वी यूपी के कुछ क्षेत्रों में 22 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी में 22 और 23 सितंबर को मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, अन्य पहाड़ी जिलों में भी बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होने की भी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच फिर बरसेगा बादल

हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की वापसी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 23 और 24 सितंबर को मौसम के साफ होने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में नैना देवी में सबसे ज्यादा 158 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, नाहन में 38 मिमी और चुआड़ी में 37 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़ेदिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

देश के कई हिस्सों में जहां मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, वहीं कुछ राज्यों में मौसम अभी भी सक्रिय है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में जहां गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावनाएं मौसम को कुछ हद तक राहतदायक बना सकती हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

41 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago