Delhi में रिश्तों का कत्ल
Mukherjee Nagar Murder: दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 महीने के मासूम हादी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची की मौसी 30 वर्षीय आजरा ने उसे गला दबाकर मार दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पार्क में मौजूद कर्मचारियों ने दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में आजरा ने हादी का गला दबाया। शोर सुनकर पास के एक माली और अन्य स्थानीय लोग घटना स्थल पहुंचे और बच्चे को महिला की गोद से छुड़ाकर तुरंत न्यू लाइफ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और पड़ोसी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हत्या की वजह क्या थी। पार्क में वॉक कर रहे लोग और आसपास के लोग घटना की गवाह बने। हादी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया गया है।
हादी के पिता आदिल ने बताया कि बच्चा अपनी मां उजमा के साथ मुखर्जी नगर में ननिहाल आया हुआ था। वारदात की सूचना मृतक के मामा ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है और उसकी मानसिक स्थिति का आकलन कर रही है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने बच्चा पार्क में बैठते हुए ही मार डाला और शव के साथ समय बिताया। पुलिस जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या व्यक्तिगत या मानसिक कारण थे। परिवार और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के असली कारणों का पता लगाकर न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।
ये भी पढ़ें: AI अपनाओ वरना नौकरी गवाओ… एक्सेंचर का अल्टीमेटम, IT इंडस्ट्री में उठा तूफ़ान
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…