दिल्ली हत्याकांड में आरोपी का सनसनीखेज कबूलनामा
IRS Officer Daughter Murder: दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में हुई एक सनसनीखेज हत्या ने राजधानी को हिला दिया है। एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा को लेकर जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी राहुल मीणा ने सबसे पहले अपने भाई को फोन किया। सीसीटीवी फुटेज में वह घबराहट में भागते हुए फोन पर बात करता दिखाई दे रहा है। बातचीत के दौरान उसने कहा “मैंने दिल्ली में कांड कर दिया है, अब पुलिस मुझे पकड़ लेगी शायद मैं अब बच नहीं पाऊंगा।”
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग-अलग राज्यों में गंभीर अपराधों को अंजाम दिया। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे, वह राजस्थान के अलवर में अपने एक परिचित के घर पहुंचा। वहां उसने घर में मौजूद महिला के साथ मारपीट की और उस पर गंभीर आरोप लगे। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने केवल मोबाइल लेने जाने की बात स्वीकार की, लेकिन अन्य आरोपों से इनकार किया है।
अगली सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी अलवर से लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचा। सुबह 6:39 बजे, जब घर के मालिक और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर थे, वह घर में घुसा और उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस को मिले CCTV फुटेज में आरोपी वारदात के बाद भागते हुए नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर उसकी गतिविधियों और लोकेशन का सुराग मिला है। हालांकि, एक अहम पहलू अभी भी जांच के दायरे में है आरोपी और पीड़िता दोनों के मोबाइल फोन गायब हैं। पुलिस का मानना है कि इनकी बरामदगी से केस के कई अहम राज खुल सकते हैं।
भाई से हुई बातचीत में आरोपी के मन में गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर साफ नजर आता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी के पिछले रिकॉर्ड, रिश्तों और संभावित मकसद को खंगाल रही है। यह मामला न सिर्फ एक जघन्य अपराध की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अपराध के बाद आरोपी की मानसिक स्थिति कैसे बिखर जाती है और कैसे एक गलती पूरे जीवन को बदल देती है।
ये भी पढ़ें: भरोसा बना सबसे बड़ा खतरा! IRS अफसर की बेटी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, पूरी साजिश का हुआ खुलासा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…