दिल्ली/NCR

दिल्ली की हवा फिर बनी ‘जहर’,15 दिन से नहीं मिली रही राहत, सांसों पर भारी पड़ रहा प्रदूषण

Pollution Update : दिल्ली की हवा आज एक बार फिर जहरीली हो गई है। राजधानी का औसत AQI 385 पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। सड़कों पर छाई धुंध और आंखों में चुभन अब रोज़ की सामान्य बात बन गई है। कई इलाकों में स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि AQI 400 के पार जाकर ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच चुका है।

यह लगातार 15वां दिन है जब दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। गुरुवार को यह 377 था और मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह भी राहत की संभावना नहीं है।

पिछले तीन दिनों का ट्रेंड

  • 25 नवंबर: AQI 353
  • 26 नवंबर: AQI 327
  • 27 नवंबर: AQI 377

नोएडा का आज का AQI 404

गुरुग्राम का आज का AQI 318

गाजियाबाद का आज का AQI 351

दिल्ली में सांस लेना क्यों हुआ मुश्किल?

आने वाले सप्ताह में दिल्ली का AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है। सीपीसीबी (CPCB) मानकों के अनुसार-

  • 0–50: अच्छा
  • 51–100: संतोषजनक
  • 101–200: मध्यम
  • 201–300: खराब
  • 301–400: बहुत खराब
  • 401–500: गंभीर

पुणे स्थित भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के कुल प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान वाहनों के धुएं का रहा, जो 19.5% है। इसके बाद प्रदूषण का योगदान:

  • गाजियाबाद: 8.2%
  • बागपत: 7.3%

वहीं इस समय पराली जलाने का प्रभाव केवल 0.7% है, यानी हवा को जहरीला बनाने में स्थानीय उत्सर्जन और ट्रैफिक का असर सबसे ज्यादा है।

जहरीली हवा से परेशान लोग छोड़ रहे दिल्ली-NCR

दिल्ली-एनसीआर की लगातार बिगड़ती हवा और बढ़ती सेहत संबंधी समस्याओं ने लोगों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। एक हालिया सर्वे के अनुसार 31% लोग गंभीरता से शहर बदलने की योजना बना रहे हैं। कई परिवार दूसरे शहरों में घर तलाश रहे हैं और बच्चों के स्कूल तक की जानकारी जुटा रहे हैं।

स्मिटेन पल्सएआई के सर्वे में सामने आया कि 80% से अधिक लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें पुरानी खांसी, थकान, आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण प्रमुख हैं। वहीं 68.3% लोग पिछले एक साल में खासतौर पर प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के कारण डॉक्टर के पास जा चुके हैं। लगातार जहरीली होती हवा अब लोगों के लिए सिर्फ असुविधा नहीं बल्कि जीवनशैली बदलने का बड़ा कारण बन चुकी है।

ये भी पढ़े : Horoscope 28 Nov,2025 : किस्मत देगी साथ या बढ़ेगा तनाव? आपकी राशि के लिए आज क्या लेकर आए हैं ग्रह? पढ़े आज का राशिफल

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago