Shimla Sanjauli Mosque Dispute
Shimla Sanjauli Mosque Dispute: हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। देवभूमि संघर्ष समिति ने साफ कहा है कि शुक्रवार को किसी भी व्यक्ति को मस्जिद परिसर में जुमे की नमाज़ नहीं पढ़ने दी जाएगी। समिति ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए मस्जिद में आने से बचें।
समिति के सदस्य पिछले दस दिनों से संजौली में धरना दे रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने आंदोलन के दौरान शस्त्र पूजा भी की।
समिति के सह-संयोजक विजय शर्मा ने बताया:
शर्मा ने आरोप लगाया कि अदालत द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बावजूद मस्जिद में नमाज़ पढ़ी जा रही है, जो उनके अनुसार प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी है।
बता दें कि संजौली मस्जिद विवाद नया नहीं है।
31 अगस्त 2024 को मेहली क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प हुई।
लेकिन आदेश के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ।
समिति द्वारा जुमे की नमाज़ रोकने की धमकी के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रहा है ताकि स्थिति काबू में रहे। संजौली में एक बार फिर शांति बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…