Suicide Case
Suicide Case : सलेमपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा ने अपने ही प्रेमी की ब्लैकमेलिंग और दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो उसके मंगेतर और भाई को भेज दिए थे। शादी टूटने और इज्जत खराब होने के डर से युवती ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, मृतका कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। करीब एक साल से उसका प्रेम संबंध गांव के ही युवक दीपक तिवारी से चल रहा था। लेकिन हाल ही में परिवार ने युवती की शादी तय कर दी थी, जिसकी तारीख नवंबर में रखी गई थी। शादी की खबर सामने आने के बाद आरोपी युवक नाराज़ हो गया और युवती पर शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा।
जब युवती ने उसकी बात मानने से इनकार किया, तो प्रेमी ने धमकी भरे संदेश भेजने शुरू कर दिए। उसने यहां तक कहा “जब तक मेरी शादी नहीं होगी, तुम्हें भी चैन से नहीं रहने दूंगा।” इसके बाद उसने युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो उसके मंगेतर और भाई को भेज दिए।
निजी तस्वीरें उजागर होने और शादी टूटने के भय से युवती गहरे मानसिक तनाव (Suicide Case) में चली गई। परिजनों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आंतरिक दबाव इतना बढ़ चुका था कि शुक्रवार रात उसने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने आरोपी दीपक तिवारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े – Ghaziabad News: रॉयल गार्डन कनावनी में बिजली के खंभे पर लगी आग, लोगों में दहशत
यह घटना समाज के सामने गंभीर प्रश्न खड़े करती है। डिजिटल यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से खासकर युवतियां मानसिक दबाव झेल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में युवाओं को तुरंत परिजनों और पुलिस की मदद लेनी चाहिए ताकि अपराधी समय रहते पकड़े जा सकें और ऐसी दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…